Himachal News: एचपीयू में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 26 जून तक करें अप्लाई
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नियमित और पार्ट टाइम पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 जून कर दी है। डीन ऑफ स्टडीज कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 21 मई, 10 जून और 16 जून को जारी प्रवेश नोटिसों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून निर्धारित की गई थी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन की समय सीमा बढ़ाई गई है। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अन्य सभी शर्तें, पात्रता मानदंड, विभागवार सीटें और चयन प्रक्रिया यथावत लागू रहेंगी। इस सत्र में एचपीयू के 32 विभागों, संस्थानों और केंद्रों में कुल 502 पीएचडी सीटों पर प्रवेश होना है। इनमें 296 नियमित, 175 पार्ट-टाइम और 31 कर्मचारी वर्ग की सीटें शामिल हैं। अभ्यर्थी अब 26 जून तक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpuPhdAdmission2026 #HpuAdmission #HpuMatResult #HpuMbaAdmission #HimachalPradeshUniversity #HpuPhdApplication #HpuBtechResult #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 06:10 IST
Himachal News: एचपीयू में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 26 जून तक करें अप्लाई #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpuPhdAdmission2026 #HpuAdmission #HpuMatResult #HpuMbaAdmission #HimachalPradeshUniversity #HpuPhdApplication #HpuBtechResult #VaranasiLiveNews
