एचपीएससी एफएसओ भर्ती 2026: खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनने का शानदार मौका, आज से आवेदन शुरू; कौन भर सकता है फॉर्म?
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) के 45 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 सितंबर 2026 से 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर उपलब्ध है। कौन भर सकता है फॉर्म उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फूड टेक्नोलॉजी, फूड इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग, फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी मैनेजमेंट, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी या ऑयल टेक्नोलॉजी जैसे विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर या डॉक्टरेट डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कृषि, कृषि इंजीनियरिंग, मत्स्य पालन, बागवानी, फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स जैसे विषयों में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। पशु चिकित्सा विज्ञान (Veterinary Science), जैव रसायन (Biochemistry), सूक्ष्म जीव विज्ञान (Microbiology), रसायन विज्ञान (Chemistry) या चिकित्सा (Medicine) में स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। इसके अलावा एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीएसएमएस, बीएएमएस या बैचलर ऑफ सोवा रिग्पा मेडिसिन और सर्जरी जैसी मेडिकल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। एचपीएससी खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 19 अक्तूबर 2026 को 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हरियाणा की अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़े वर्ग (BC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
#GovernmentJobs #National #HpscFsoRecruitment2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 19, 2026, 12:37 IST
एचपीएससी एफएसओ भर्ती 2026: खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनने का शानदार मौका, आज से आवेदन शुरू; कौन भर सकता है फॉर्म? #GovernmentJobs #National #HpscFsoRecruitment2026 #VaranasiLiveNews
