HPBOSE Result 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी? जानें कम नंबर वालों के लिए नियम

HPBOSE Result 2026: आज का दिन हिमाचल प्रदेश बोर्ड (HPBOSE) के 12वीं के छात्रों के लिए बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि रिजल्ट जारी होते ही उनका लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो जाएगा।परिणाम की घोषणा सुबह 11 बजे धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में की जाएगी। बोर्ड के अनुसार, साइंस (Science), कॉमर्स (Commerce) और आर्ट्स (Arts) सभी स्ट्रीम्स का रिजल्ट 4 मई 2026 को जारी किया जाएगा। परिणाम सामने आते ही हर छात्र सबसे पहले यही जानना चाहेगा कि वह पास हुआ है या नहीं और पास होने के लिए आखिर कितने अंक जरूरी होते हैं। इसी के साथ जिन छात्रों के नंबर कम रह जाते हैं, उनके लिए बोर्ड के क्या नियम हैं यह सवाल भी सभी के मन में बना रहता है। कितने अंक वाले होंगे पास हिमाचल बोर्ड12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। इसका मतलब है कि यदि किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर 33% या उससे अधिक अंक आ जाते हैं, तो छात्र उस विषय में पास माना जाएगा। वहीं अगर कोई छात्र एक या दो विषय में न्यूनतम अंक से कम रह जाता है, तो उसे बोर्ड के नियमों के अनुसार कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर भी मिल सकता है।

#Education #National #HimachalPradesh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 14:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HPBOSE Result 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी? जानें कम नंबर वालों के लिए नियम #Education #National #HimachalPradesh #VaranasiLiveNews