HP Vidhan Sabha: मंदिर न्यास के पैसे के खर्च पर लगी पाबंदियों पर पुनर्विचार याचिका दायर करेगी सरकार

सरकार के अधिग्रहण वाले मंदिरों के न्यासों के बजट को सिविल कार्यों के लिए खर्च करने पर लगी पाबंदी पर पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी। यह जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम रिव्यू पेटिशन में जा रहे हैं। उन्होंने शून्यकाल में यह बात नयना देवी के भाजपा विधायक रणधीर शर्मा की ओर से सीएचसी घवांडल के लिए बजट रिलीज न करने के मुद्दे को उठाने पर कहा। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि इस बजट को नयना देवी मंदिर न्यास से भी जारी किया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन शून्यकाल में विधायकों ने कई विषय उठाए। नयना देवी के भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने यह मामला उठाया कि सिविल अस्पताल घवांडल को स्तरोन्नत किया गया है। यहां पर एक बड़ा भवन बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य अधूरा है। वह स्वास्थ्य विभाग से निवेदन करना चाहते हैं कि चार-पांच करोड़ रुपये का बजट ज्यादा नहीं होता है। इसे जारी कर भवन का निर्माण पूरा किया जाए। केंद्रीय मंत्री नड्डा की ओर से घोषित किया गया है कि आईसीयू भी यहां स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि चूंकि यह अस्पताल नयना देवी में आने वाले श्रद्धालुओं को भी स्वास्थ्य सुविधा देता है, इसलिए इसके लिए मंदिर न्यास का भी बजट खर्च किया जा सकता है।

#CityStates #Shimla #HpVidhanSabhaSession #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 18:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HP Vidhan Sabha: मंदिर न्यास के पैसे के खर्च पर लगी पाबंदियों पर पुनर्विचार याचिका दायर करेगी सरकार #CityStates #Shimla #HpVidhanSabhaSession #VaranasiLiveNews