HP Congress: कांग्रेस ने उपाध्यक्षों और महासचिवों को जिलावार सौंपीं जिम्मेदारियां, अधिसूचना जारी
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के उपाध्यक्षों और महासचिवों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इन नियुक्तियों में विभिन्न जिलों और अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों को कार्यभार दिया गया है। चंबा जिले का दायित्व कांग्रेस उपाध्यक्ष कर्ण पठानिया को दिया गया है। उनके साथ महासचिव मनमोहन कटोच को चंबा जोन-एक, चंबा व डलहौजी विधानसभा क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। बलविंद्र बबलू को चंबा जोन-दो के भरमौर, चुराह और भटियात की जिम्मेदारी दी गई है। कांगड़ा जिला का दायित्व कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा को दिया गया है। उनके साथ कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार को कांगड़ा जोन के देहरा, कांगड़ा, जसवां परागपुर, ज्वालामुखी और धर्मशाला का प्रभार सौंपा गया है।
#CityStates #Shimla #HpCongress #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 18:35 IST
HP Congress: कांग्रेस ने उपाध्यक्षों और महासचिवों को जिलावार सौंपीं जिम्मेदारियां, अधिसूचना जारी #CityStates #Shimla #HpCongress #VaranasiLiveNews
