HP Assembly: सरकारी स्कूल विद्यार्थियों के लिए बन रहे हिम बस कार्ड के मामले की समीक्षा करेगी प्रदेश सरकार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बन रहे हिम बस कार्ड के मामले की सरकार समीक्षा करेगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। धर्मशाला से भाजपा के विधायक सुधीर शर्मा ने यह मामला उठाया था। बीते दिनों अमर उजाला ने भी विद्यार्थियों से निशुल्क बस यात्रा के लिए कार्ड बनाए जाने के मामले को प्रमुखता से उठाया था। विश्राम गृहों की सफाई, खाने-पीने की व्यवस्था होगी आउटसोर्स वहीं हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण विभाग जल शक्ति और वन विभाग के विश्राम गृह में दी जाने वाली खाने-पीने और सफाई की व्यवस्था को आउटसोर्स किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में यह घोषणा करते हुए कहा कि अभी कई विश्राम गृह में खाने-पीने की उचित व्यवस्था नहीं होने से अतिथियों को दूर जाकर इसका इंतजाम करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाने-पीने के अलावा साफ-सफाई और विश्राम गृहों की सौंदर्यीकरण का काम आउटसोर्स किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही नीति बनेगी।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Mandi #HimBusCardsCase #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 23, 2026, 12:17 IST
HP Assembly: सरकारी स्कूल विद्यार्थियों के लिए बन रहे हिम बस कार्ड के मामले की समीक्षा करेगी प्रदेश सरकार #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Mandi #HimBusCardsCase #VaranasiLiveNews
