टिप्स: गूगल पर दिख रहा है मोबाइल नंबर या घर का पता? ऐसे भेजें हटाने की रिक्वेस्ट, जाने स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

हमारी निजी जानकारी इंटरनेट पर कई जगह मौजूद हो सकती है। इनमें मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और घर का पता जैसी डिटेल्स शामिल हैं। कई बार ये जानकारियां गूगल सर्च में भी दिख जाती है। इससे अनजान लोगों तक आपकी निजी डिटेल्स पहुंचने और प्राइवेसी से जुड़ी परेशानियां बढ़ने का खतरा हो सकता है। हालांकि, गूगल खुद यूजर्स को ऐसी कुछ निजी जानकारियों को सर्च रिजल्ट से हटाने के लिए रिक्वेस्ट भेजने की सुविधा देता है। इसके लिए कंपनी का रिजल्ट अबाउट यू टूल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, संवेदनशील निजी जानकारी के लिए गूगल के पर्सनल इंफॉर्मेशन रिमूवल विकल्प के जरिए भी अनुरोध किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि यह प्रक्रिया कैसे काम करती है। गूगल सर्च से पर्सनल डिटेल्स हटाने के लिए क्या करें अगर गूगल सर्च में आपका मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या घर का पता दिख रहा है, तो आप उसे हटाने के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं। सबसे पहले गूगल के रिजल्ट अबाउट यू टूल पर जाएं। अपने गूगल अकाउंट में लॉगइन करें। इस फीचर में अपनी निजी जानकारी, जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या घर का पता दर्ज करें। टूल की मदद से देखें कि आपकी जानकारी से जुड़े कौन-से सर्च रिजल्ट सामने आ रहे हैं। अगर संबंधित रिजल्ट मिलता है और उसके लिए रिमूवल का विकल्प उपलब्ध है, तो उसे रिव्यू करके हटाने की रिक्वेस्ट भेजें। इस टूल की मदद से यूजर्स अपनी निजी जानकारी से जुड़े सर्च रिजल्ट को ट्रैक भी कर सकते हैं। हालांकि, हर जानकारी या हर सर्च रिजल्ट को हटाने की मंजूरी मिले, यह जरूरी नहीं है। संवेदनशील जानकारी के लिए भी भेज सकते हैं रिक्वेस्ट इसके अलावा अगर गूगल सर्च में आपकी संवेदनशील निजी जानकारी दिखाई दे रही है, तो गूगल के पर्सनल इंफॉर्मेशन रिमूवल पेज पर जाकर भी उसे हटाने का अनुरोध किया जा सकता है। पहले गूगल आपकी रिक्वेस्ट और संबंधित जानकारी की समीक्षा करता है। इसके बाद कंपनी तय करती है कि उस जानकारी को सर्च रिजल्ट से हटाया जा सकता है या नहीं। इसलिए रिक्वेस्ट भेजने के बाद जानकारी हटने की गारंटी नहीं होती। क्या गूगल से जानकारी हटाने पर वह पूरी तरह डिलीट हो जाती है इस बात को समझना जरूरी है कि गूगल सर्च से किसी जानकारी को हटाने का मतलब यह नहीं है कि वह इंटरनेट से पूरी तरह डिलीट हो गई है। जैसे मान लीजिए, अगर आपका मोबाइल नंबर किसी वेबसाइट पर मौजूद है और गूगल उस पेज को सर्च रिजल्ट से हटा देता है, तो भी नंबर उस वेबसाइट पर दिखाई दे सकता है। ऐसे में जानकारी को मूल वेबसाइट से हटवाने के लिए उस वेबसाइट के मालिक या संबंधित प्लेटफॉर्म से संपर्क करना पड़ सकता है। इसलिए सिर्फ गूगल सर्च से जानकारी हटाने पर निर्भर न रहें। अगर आपकी निजी डिटेल्स किसी वेबसाइट पर बिना अनुमति के प्रकाशित हैं, तो सर्च रिजल्ट से हटाने की रिक्वेस्ट के साथ-साथ उस वेबसाइट पर भी उन्हें हटाने का रिक्वेस्ट डालें।

#TechTipsInHindi #National #TechNews #PrivacyTips #Google #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 16:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




टिप्स: गूगल पर दिख रहा है मोबाइल नंबर या घर का पता? ऐसे भेजें हटाने की रिक्वेस्ट, जाने स्टेप-बाय-स्टेप तरीका #TechTipsInHindi #National #TechNews #PrivacyTips #Google #VaranasiLiveNews