Explainer: कैसे चलते ई-रिक्शा को रोक रहे लोग, कहां हुई चूक, क्या आपकी ईवी बाइक और कार के लिए भी खतरा है ये एप?
इन दिनों कुछ लोग एक चीनी मोबाइल एप की मदद से बीच सड़क पर ई-रिक्शा बंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BAT-BMS) नाम के एप का इस्तेमाल करके चलते हुए बैटरी रिक्शा को रोकते नजर आ रहे हैं। इस ट्रेंड ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मामला इतना बढ़ गया कि सरकार ने इस तरह के तीन एप तत्काल प्ले स्टोर से हटाने का आदेश दे दिया। आइए जानते हैं कि क्या है आखिर क्या है यह एप क्या यह हर ईलेक्ट्रिक गाड़ी पर काम करता है इससे कितना बड़ा खतरा पैदा हो सकता है सरकार ने क्या कार्रवाई की है आगे क्या सावधानी बरतने की जरूरत है विशेषज्ञों की क्या राय है क्या है BAT-BMS एप BAT-BMS बैटरी मैनेजमेंट के लिए बनाया गया एक एप है। इसे चीन के शेन्जेन ग्रीनर्जी टेक्नोलॉजी ने विकसित किया है। यह एप 10 से 15 मीटर की दूरी के भीतर मौजूद ब्लूटूथ-सक्षम (Bluetooth-enabled) लिथियम बैटरियों से वायरलेस तरीके से कनेक्ट हो सकता है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इसके जरिए बैटरी का वोल्टेज, तापमान और करंट जैसी जानकारियों की रियल-टाइम निगरानी की जा सकती है। यह एप बैटरी के प्रदर्शन को नियंत्रित और बेहतर बनाने में भी मदद करता है, जिससे उपयोगकर्ता बैटरी को दूर से मैनेज कर सकते हैं।
#IndiaNews #National #AmarujalaExplainer #Exclusive #Bat-bmsApp #BatteryManagementSystem(bms) #E-rickshaw #ElectricVehicle(ev) #BluetoothVulnerability #BluetoothAuthentication #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 13:45 IST
Explainer: कैसे चलते ई-रिक्शा को रोक रहे लोग, कहां हुई चूक, क्या आपकी ईवी बाइक और कार के लिए भी खतरा है ये एप? #IndiaNews #National #AmarujalaExplainer #Exclusive #Bat-bmsApp #BatteryManagementSystem(bms) #E-rickshaw #ElectricVehicle(ev) #BluetoothVulnerability #BluetoothAuthentication #VaranasiLiveNews
