Delhi NCR News: न्यू उस्मानपुर में मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर दंपती की मौत
शिकोहाबाद के लिए उपयोगी-रात करीब 10.30 बजे की घटना, हादसे के समय घर के बाहर खेल रहा था नौ साल का बेटा बचा-मकान मालिक पर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार की रात करीब 10.30 बजे एक मकान की छत गिरने से किराये पर रह रहे दंपती की मौत हो गई। वहीं घर के बाहर खेलते रहने की वजह से नौ साल का बेटा बाल बाल बच गया। मृतकों की शिनाख्त 32 साल के टिंकू और उसकी पत्नी 30 साल की उर्मिला के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे दंपती को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही से मौत की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि दो अगस्त की रात जेपी नगर की गली नंबर-2 में एक मकान की छत गिरने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई थी और मलबे में दबे हुए किरायेदार टिंकू और उनकी पत्नी उर्मिला को निकालकर जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए हैं। जहां पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। टिंकू शिकोहाबाद यूपी का रहने वाला था और 15 साल से दिल्ली में रहकर हलवाई की दुकान में काम करता था। शुरुआती जांच में पता चला कि करीब 120 वर्ग फुट क्षेत्रफल में एक भूतल पर बने मकान में छह कमरे बने हुए हैं। कमरे का छत गार्टर और पटिया का था। हरेक कमरे में किराएदार हैं। घटना के समय दंपती अपने कमरे में मौजूद थे। जांच में पता चला कि इमारत 20 साल पुरानी थी। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने मकान मालिक वीरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
#HouseRoofCollapses;CoupleBuriedUnderDebrisDies #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 17:32 IST
Delhi NCR News: न्यू उस्मानपुर में मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर दंपती की मौत #HouseRoofCollapses;CoupleBuriedUnderDebrisDies #VaranasiLiveNews
