Epstein Files: अमेरिकी हाउस कमेटी ने जारी की क्लिंटन दंपती से पूछताछ की रिकॉर्डिंग; जानें दोनों की सफाई

अमेरिका की एक हाउस कमेटी ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के बयान के वीडियो सार्वजनिक कर दिए हैं। यह बयान कुख्यात वित्त कारोबारी और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामले में लिए गए थे। एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के शोषण के गंभीर आरोप थे। यह भी पढ़ें - UNSC: ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप, मेलानिया ने की सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता; तेहरान बोला- शर्मनाक दोहरा रवैया बिल क्लिंटन बोले-कई साल पहले ही खत्म कर लिए संबंध कमेटी ने पिछले हफ्ते दो दिनों तक चली लंबी पूछताछ की रिकॉर्डिंग जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं से घंटों तक शपथ लेकर सवाल-जवाब किए गए। बिल क्लिंटन ने कहा कि उन्होंने एपस्टीन से अपना संबंध कई साल पहले ही खत्म कर लिया था, और यह सब 2008 में एपस्टीन के नाबालिग लड़की से देह व्यापार के मामले में दोषी ठहराए जाने से पहले की बात है। हिलेरी बोलीं-एपस्टीन से मुलाकात याद नहीं वहीं हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि उन्हें याद नहीं कि उन्होंने कभी एपस्टीन से मुलाकात भी की हो। कांग्रेस के सदस्य यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि एपस्टीन के अपराधों के बारे में किसे क्या जानकारी थी और क्या किसी ने जानबूझकर अनदेखी की। यह मामला अमेरिका की राजनीति में फिर से चर्चा का विषय बन गया है। यह भी पढ़ें - टैरिफ नीति पर ट्रंप को दोहरा झटका: सुप्रीम कोर्ट के बाद संघीय अदालत का फैसला, रिफंड रोकने की मांग ठुकराई क्लिंटन दंपत्ति ने पहले क्या कहा था मामले में अपना बयान दर्ज कराने के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिलक्लिंटन ने कहा कि घरेलू हिंसा वाले घर में पले-बढ़े होने के नाते अगर मुझे उसके (एपस्टीन) के कारनामों की जरा भी जानकारी होती, तो मैं न केवल उसके विमान में यात्रा न करता, बल्कि मैं उसे खुद पुलिस के हवाले कर देता और उसके अपराधों के लिए न्याय की मांग का नेतृत्व करता। वहीं, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन नेअमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सामने गवाही देते हुएकहा था कि उन्हेंजेफरी एपस्टीन या उसकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल के अपराधों की कोई जानकारी नहीं थी। अन्य वीडियो

#World #International #EpsteinFiles #HousePanel #BillAndHillaryClinton #Questions #JeffreyEpstein #HouseCommittee #EpsteinAbuse #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 03:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Epstein Files: अमेरिकी हाउस कमेटी ने जारी की क्लिंटन दंपती से पूछताछ की रिकॉर्डिंग; जानें दोनों की सफाई #World #International #EpsteinFiles #HousePanel #BillAndHillaryClinton #Questions #JeffreyEpstein #HouseCommittee #EpsteinAbuse #VaranasiLiveNews