10 मिनट की आपूर्ति के बाद हो रही घंटों की बिजली कटौती : नवीन गुप्ता
- व्यापारियों ने कहा, शहर में मानक के अनुरूप नहीं लगाए जा रहे ट्रांसफार्मरमाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर संयुक्त व्यापार संघ (निर्वाचित) ने प्रदेश सरकार और ऊर्जा विभाग के खिलाफ ऊर्जा भवन में नाराजगी जताई। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध पर पीवीवीएनएल एमडी को ज्ञापन सौंपा गया।संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि पिछले कई दिनों से शहर और देहात दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। घंटों की अघोषित कटौती के कारण उद्योगों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। लगातार कटौती से नुकसान भी हो रहा है। व्यापारिक गतिविधियां भी ठप होने की कगार पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि 10 मिनट की आपूर्ति होती है और घंटों की बिजली कटौती की जाती है। उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता ने कहा कि ट्रांसफार्मर मानकों के अनुरूप नहीं लग रहे हैं। जो 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बताया जा रहा है, वह असल में इससे कम का है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पॉवर एमडी ने कहा कि ऐसे जो ट्रांसफार्मरों की जांच कराई जाएगी।मंत्री राजबीर सिंह ने कहा कि पूरे साल तीन से चार घंटे की विद्युत कटौती इस नाम पर की गई कि विद्युत तार बदले जा रहे हैं। नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। अब गर्मी बढ़ने पर विद्युत निगम अपने रिपोर्ट कार्ड में परिणाम देने में फेल साहिब हुआ है। मंत्री संजीव जिंदल ने कहा कि जनपद के करीब ढाई लाख व्यापारी और उद्यमी बिजली संकट से परेशान हैं। भीषण गर्मी में लगातार कटौती से लोगों में भी भारी आक्रोश है। संगठन ने मांग की है कि तत्काल आपूर्ति को नियमित और सुचारु बनाया जाए। मंत्री अमित बंसल ने कहा कि हालात न सुधरे तो आंदोलन ही करना पड़ेगा।
#HoursLongPowerCutsHappeningAfter10MinutesOfSupply:NaveenGupta #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 14:57 IST
10 मिनट की आपूर्ति के बाद हो रही घंटों की बिजली कटौती : नवीन गुप्ता #HoursLongPowerCutsHappeningAfter10MinutesOfSupply:NaveenGupta #VaranasiLiveNews
