लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई खाद्य उत्पादों के निर्माण और बिक्री पर रोक लगा दी गई। वहीं, विभिन्न कंपनियों के 13 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बतायाजांच में देखा गया किरेस्टोरेंट केलाइसेंस में चाय, मीट, इंडियन स्वीट्स और बेकरी प्रोडक्ट्स जैसी कई श्रेणियां अंकित नहीं थीं। होटल प्रबंधन आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। किचन में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिए अलग सेक्शन नहीं थे। एक ही बर्तन में वेज और नॉन-वेज खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे थे। इन अनियमितताओं के चलते मीट उत्पाद, इंडियन स्वीट्स और बेकरी प्रोडक्ट्स की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई गई। इसके अलावा दिलीप जैन ने लक्सर में डेयरियों, नमकीन इकाइयों और किराना दुकानों का निरीक्षण किया। यहां से खुला पनीर, नमकीन और पैक्ड फ्रूटी ड्रिंक के तीन नमूने जांच के लिए लिए गए। निर्माण स्थल पर साफ-सफाई व स्वच्छता मानकों का पालन नहीं हो रहा था। फूड लाइसेंस नवीनीकरण न होने और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न करने पर एक नमकीन इकाई और दो किराना दुकानदारों को नोटिस मिले। कैलाश चंद्र भट्ट ने हरिद्वार शहर में अभियान चलाया, अशोक प्रोविजन स्टोर से दो मसाले के नमूने लिए। कुंभ और गंगा कॉरिडोर के कामों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, करन माहरा ने किया स्थलीय निरीक्षण

#CityStates #Haridwar #Uttarakhand #Vegetarian #VegNon-vegCookedInSameVessel #Non-vegetarianFood #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 09:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक #CityStates #Haridwar #Uttarakhand #Vegetarian #VegNon-vegCookedInSameVessel #Non-vegetarianFood #VaranasiLiveNews