Noida News: शिक्षामित्रों का बढ़ा मानदेय, मंत्री ने सौंपे चेक

माई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। 2017 के बाद से परिषदीय स्कूलों की छवि बदली है। पहले अभिभावक बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं भेजना चाहते थे। अब इन हाईटेक स्कूलों में दाखिले के लिए लाइन लग रहीं हैं। स्कूलों में लगातार दाखिले हो रहे हैं। यह बातें जीएनआईओटी कॉलेज में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़ा हुआ मानदेय वितरण समारोह में मंगलवार को संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों की लगन के कारण पढ़ाई के स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने नंगला बंजारा के छात्रों की प्रतिभा की भी सराहना की। कहा, सरकारी स्कूल के छात्रों की प्रतिभा को भी मंच मिलेगा। इस दौरान उन्होंने पांच शिक्षामित्रों को 18,000 मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित कर सम्मानित भी किया। मंत्री ने बताया कि जनपद में 628 शिक्षामित्र और 38 अनुदेशकों को मानदेय वृद्धि का फायेदा मिला है। इस मौके पर दादरी से विधायक तेजपाल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

#HonorariumOfShikshamitrasIncreased #MinisterHandedOverCheques #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 15:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: शिक्षामित्रों का बढ़ा मानदेय, मंत्री ने सौंपे चेक #HonorariumOfShikshamitrasIncreased #MinisterHandedOverCheques #VaranasiLiveNews