UP: थप्पड़ मारे तो बेटी ने भी छोड़ा हाथ, गुस्साए पिता ने हंसिए से किए कई वार; इस बात से नाराज बाप ने मार डाला
गोरखपुर के पिपराइच थाना इलाके की 23 साल की नेहा भारती की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस के मुताबिक, पिता ने ही हंसिए से गर्दन काटकर उसकी हत्या की थी। पिता ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह बेटी के एक युवक से बातचीत करने से नाराज था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, पिपराइच थाना क्षेत्र के सिंहोरिया गांव निवासी कमलेश भारती की बेटी नेहा भारती शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हंसिए से गर्दन कट जाने से घायल हो गई थी। परिजन उसे तुरंत सीएचसी पिपराइच लेकर पहुंचे, जहां से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां दोपहर करीब एक बजे इलाज के दौरान नेहा की मौत हो गई थी।
#CityStates #Gorakhpur #GorakhpurMurder #MurderInGorakhpur #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 13:11 IST
UP: थप्पड़ मारे तो बेटी ने भी छोड़ा हाथ, गुस्साए पिता ने हंसिए से किए कई वार; इस बात से नाराज बाप ने मार डाला #CityStates #Gorakhpur #GorakhpurMurder #MurderInGorakhpur #VaranasiLiveNews
