Una News: ओएल और ईसपुर आयुर्वेदिक अस्पतालों में शुरू हुई होम्योपैथी ओपीडी
खास खबरचिकित्सकों की तैनाती, बुजुर्गों व महिलाओं को अब ऊना नहीं जाना पड़ेगा इलाज के लिएसंवाद न्यूज एजेंसीऊना। जिले के आयुर्वेदिक अस्पताल ओएल और ईसपुर में होम्योपैथी चिकित्सा सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अस्पतालों में होम्योपैथी चिकित्सकों की तैनाती कर नियमित ओपीडी शुरू कर दी है। इससे अब लोगों को एक ही स्थान पर आयुर्वेदिक और होम्योपैथी दोनों पद्धतियों से इलाज की सुविधा मिल सकेगी। अब तक होम्योपैथी उपचार की सुविधा केवल आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना में ही उपलब्ध थी। ऐसे में ओएल और ईसपुर क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए ऊना शहर का रुख करना पड़ता था। इस कारण खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। नई व्यवस्था लागू होने से इन क्षेत्रों के लोगों को अब अपने नजदीकी अस्पताल में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार आयुष चिकित्सा पद्धतियों को मजबूत करने और वैकल्पिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। चिकित्सकों की तैनाती के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि मरीजों को उपचार में किसी तरह की असुविधा न हो। आने वाले समय में मरीजों की संख्या बढ़ने पर सुविधाओं का और विस्तार भी किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि होम्योपैथी उपचार से कई पुरानी और सामान्य बीमारियों में लाभ मिलता है। अब यह सुविधा नजदीक मिलने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।कोटजिला आयुर्वेदिक अस्पताल के अलावा अब ओएल व ईसपुर आयुर्वेदिक अस्पतालों में होम्योपैथी की ओपीडी का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। डॉ किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना
#HomeopathyOPDStartedInOLAndIsapurAyurvedicHospitals #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 16:29 IST
Una News: ओएल और ईसपुर आयुर्वेदिक अस्पतालों में शुरू हुई होम्योपैथी ओपीडी #HomeopathyOPDStartedInOLAndIsapurAyurvedicHospitals #VaranasiLiveNews
