Chamoli News: ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य मठ में मनाई गई होली
ज्योतिर्मठ। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य मठ में शनिवार को होली मनाई गई। यहां पढ़ने वाले गुरुकुल के छात्रों, मठ के लोगों के साथ स्थानीय लोगों ने होली खेली। शनिवार को ज्योतिर्मठ में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मठ के प्रभारी स्वामी विष्णुप्रियानंद ने बताया कि शुक्रवार को इलाहाबाद में रंगबरी एकादशी का पर्व मनाया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में ज्योतिर्मठ में भी होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने सभी को होली का टीका लगाकर शुभकामनाएं दी। छात्रों ने भी एक दूसरे को टीका लगाया। मठ के प्रभारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के हाईकोर्ट में चल रहे मामले को लेकर कहा कि अधर्म पर धर्म की जीत हुई है, यह सनातनियों के लिए खुशी की बात है। स्वामी सर्वणानंद, शिवानंद उनियाल, जगदीश उनियाल, शिवम पांडेय, सरिता देवी, संपत्ति देवी, शोभा देवी, प्रियंका देवी, संतोष सती, जयदीप मंद्रवाल आदि मौजूद रहे।
#HoliWasCelebratedAtTheShankaracharyaMathInJyotirpith. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 17:39 IST
Chamoli News: ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य मठ में मनाई गई होली #HoliWasCelebratedAtTheShankaracharyaMathInJyotirpith. #VaranasiLiveNews
