Mandi News: सेरी मंच पर होली के जश्न को हरी झंडी, पुख्ता होंगे इंतजाम
नाचने के लिए महिला और पुरुष के लिए बनेंगे अलग-अलग ब्लॉकहुड़दंग पर कसेगा शिकंजा, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल रहेगा तैनातसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। जिला मुख्यालय के सेरी मंच पर होली के उपलक्ष्य पर होने वाले भव्य आयोजन को मंडी जिला प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। शनिवार को आयोजकों और प्रशासन के बीच हुई बैठक में कई बातों पर सहमति बनी है। इसी बीच इस बार आयोजन में पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम होंगे। होली जश्न आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि हुड़दंगबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तेज रफ्तार ड्राइविंग, स्टंटबाजी, ट्रिपल राइडिंग तथा मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष निगरानी टीम तेज रफ्तार ड्राइविंग और स्टंट करने वालों की पहचान करेगी। कहा कि नशे का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान के साथ लाइसेंस निलंबन और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मी, सीसीटीवी निगरानी और नियमित गश्त की व्यवस्था रहेगी।वहीं, आयोजक धर्मेंद्र राणा, मोनिका ठाकुर और कर्तव्य वैद्य ने बताया कि प्रशासन ने कुछ शर्तों में ढील जरूर दी है, लेकिन यह ढील हुडदंग करने वालों के लिए नहीं है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनेंगे, जहां वे आराम से नाच सकेंगे। सेरी मंच पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाए जाएंगे। सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक ही आयोजन की अनुमति दी गई है। बता दें कि पूर्व में होली के जश्न को लेकर प्रशासन ने एक दर्जन से ज्यादा शर्तों को लगाते हुए आयोजन करने के आदेश जारी किए थे, जिन्हें पूरा न होता देख आयोजकों ने आयोजन से हाथ पीछे खींच दिए थे।बॉक्सयातायात में अस्थायी बदलावभारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। सुंदरनगर की ओर से कुल्लू जाने वाले वाहनों को मलोरी टनल के माध्यम से फोरलेन कुल्लू की ओर भेजा जाएगा। मंडी गुरुद्वारा जाने वाले वाहनों को बस स्टैंड रोड से मार्गदर्शन किया जाएगा। रिवालसर जाने वाले वाहनों को पुराने सुकेती पुल से मंगवाई रोड, कैहनवाल रोड होते हुए तल्याहार की ओर भेजा जाएगा। जबकि रिवालसर से आने वाले वाहनों को तल्याहड़ से कैहनवाल रोड होते हुए पुलघराट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात नियंत्रण के लिए तल्याहड़, पुलघराट, मलोरी, आईटीआई चौक और बिंद्राबनी में पांच नाके स्थापित किए जाएंगे। गांधी चौक से चौहटा होते हुए विक्टोरिया पुल तक मार्ग एकतरफा रहेगा। जोगिंद्रनगर की ओर से आने वाले वाहन वाया भ्यूली शहर में प्रवेश करेंगे।बॉक्ससेरी मंच क्षेत्र में सिविल में पुलिस रहेगी तैनातसेरी मंच क्षेत्र में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। किसी भी महिला या युवती के साथ जबरन नृत्य, छेड़छाड़, धक्का-मुक्की, अभद्र टिप्पणी या बिना अनुमति फोटो-वीडियो बनानेे पर कार्रवाई की जाएगी। जबरदस्ती रंग लगाना, पानी या गुब्बारे फेंकना और किसी की इच्छा के विरुद्ध व्यवहार करने पर भी कार्रवाई होगी। डीजे पर अश्लील गीतों का प्रसारण, निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज, अशोभनीय नृत्य या उकसाने वाले व्यवहार पर प्रतिबंध रहेगा।
#HoliCelebrationsAtSeriManchGetGreenSignal #ElaborateArrangementsToBeMade #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 17:46 IST
Mandi News: सेरी मंच पर होली के जश्न को हरी झंडी, पुख्ता होंगे इंतजाम #HoliCelebrationsAtSeriManchGetGreenSignal #ElaborateArrangementsToBeMade #VaranasiLiveNews
