Rules For Police Uniform: पुलिसकर्मियों पर रंग डालना कितना सही? जानें ऐसा करने पर आपके साथ क्या होगा
Rules For Police Uniform: होली रंगों का त्योहार है, जो खुशियों, उत्साह और मिलनसारिता का प्रतीक है। लेकिन कई बार त्योहार की उमंग में लोग अपनी सीमाओं का ध्यान नहीं रखते और ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो उल्लास में भी गंभीर परिणाम ला सकती हैं। दरअसल, होली के त्योहार को सकुशल निपटाने के लिए पुलिसकर्मी फील्ड पर वर्दी पहनकर मुस्तैद रहते हैं। कई बार लोग जाने-अनजाने में या कई बार जानबूझकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर रंग डाल देते हैं। ये करना कितना सही है आज हम आपसे इसी बारे में बात करें। आपको बता दें कि अगर होली पर किसी ने पुलिसकर्मियों की वर्दी पर रंग डाल दिया, तो इसे कानून गंभीरता से लेता है। पुलिसकर्मी की वर्दी केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि सरकारी प्रतिष्ठान और कानून का प्रतीक है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि होली पर पुलिसकर्मियों की वर्दी पर रंग डालने पर क्या कानूनी सजा हो सकती है, किस तरह की कार्रवाई की जाएगी और क्यों यह समाज और कानून के लिए गंभीर मुद्दा है।
#Utility #National #Holi2026 #LegalActionPoliceUniform #PoliceRespectLaw #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 10:53 IST
Rules For Police Uniform: पुलिसकर्मियों पर रंग डालना कितना सही? जानें ऐसा करने पर आपके साथ क्या होगा #Utility #National #Holi2026 #LegalActionPoliceUniform #PoliceRespectLaw #VaranasiLiveNews
