Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर ने दावत के बहाने बुलाया, फिर किया हमला

बरेली। प्रेमनगर के बानखाना में पार्षदी का चुनाव हार चुके हिस्ट्रीशीटर ने एक युवक को दावत के लिए घर बुलाया। फिर लोहे के पाइप से हमला करके घायल कर दिया। प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बानखाना निवासी नदीम ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त को मांटू उर्फ फुरकान ने उसे दावत के बहाने घर बुलाया। पहले कोई नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद कहा कि रसोई में जाकर मेरी पत्नी से रोटी ले आ। जब नदीम रोटी लेने गया तो मांटू पीछे से आ गया। छेड़खानी का आरोप लगाकर नदीम के सिर पर लोहे का पाइप मार दिया। मांटू उर्फ फुरकान प्रेमनगर क्षेत्र का शातिर बदमाश है। वर्ष 2021 में केडीईएम स्कूल के पास गोलीकांड कर उसने दहशत फैला दी थी। दूसरे समुदाय की युवती पर हमला करने के मामले में भी उस पर रिपोर्ट हुई थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने पिछले दिनों उसकी हिस्ट्रीशीट खुलवाई थी। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि हालिया मामले में भी मांटू की गिरफ्तारी की जाएगी।विवाद के बाद हो चुका था समझौतानदीम ने बताया कि मांटू पार्षदी का चुनाव हार चुका है। वह फिर से चुनाव लड़ने के लिए माहौल बना रहा है। कुछ महीने पहले चुनाव को लेकर ही उससे विवाद हो गया था। इसके बाद कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था। इसी रंजिश में उसने हमला किया।

#History-sheeterInvitedOnThePretextOfAFeast #ThenAttacked #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 26, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर ने दावत के बहाने बुलाया, फिर किया हमला #History-sheeterInvitedOnThePretextOfAFeast #ThenAttacked #VaranasiLiveNews