Gorakhpur News: लूट समेत 13 मुकदमों के आरोपी की खोली गई हिस्ट्रीशीट

गोरखपुर। लूट समेत 13 मुकदमों में नामजद पिपराइच क्षेत्र के उग्रसेन चौहान उर्फ लाला की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर उसे दुराचारी घोषित करते हुए आपराधिक इतिहास के आधार पर ''''''''ख'''''''' श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। एसपी उत्तरी राजेश घुनावत के अनुसार, उग्रसेन चौहान जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा बाजार के टोला खुटहा का निवासी है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 से 2025 के बीच पिपराइच, शाहपुर और एम्स थानों में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ लूट के कई मुकदमे शाहपुर थाने में दर्ज हैं। इसके अलावा एम्स थाने में लूट, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पिपराइच थाने में भी वर्ष 2024 में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं, शाहपुर और एम्स थानों में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। एससी उत्तरी के मुताबिक, उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

#HistorySheetOpenedForAnIndividualAccusedIn13Cases #IncludingRobbery #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: लूट समेत 13 मुकदमों के आरोपी की खोली गई हिस्ट्रीशीट #HistorySheetOpenedForAnIndividualAccusedIn13Cases #IncludingRobbery #VaranasiLiveNews