Agra News: खेरागढ़ विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम का विजेता बना हिरौड़ा

आगरा। मंडी समिति मैदान पर खेले जा रहे खेरागढ़ विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम 2026 हिरौड़ा टीम ने जीत लिया। रविवार को खेले गए फाइनल में हिरौड़ा ग्राम पंचायत की टीम ने इरादतनगर न्याय पंचायत को 103 रनों के बड़े अंतर से हराया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, क्रिकेटर केके शर्मा और आयोजन समिति के अध्यक्ष चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिरौड़ा की टीम ने 15 ओवरों में 9 विकेट पर 173 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इरादतनगर की टीम की महज 70 रन पर ही ढेर हो गई। लवकुश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। समापन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि यह क्रिकेट महासंग्राम न केवल खेल आयोजन है, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को संवारने का एक सशक्त अभियान है। पूर्व रणजी खिलाड़ी केके शर्मा ने भी आयोजन की सराहना की। आयोजन समिति के चेयरमैन सुधीर गर्ग ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना है। विजेता हिरौड़ा टीम को ट्रॉफी के साथ 51,000 रुपये और उपविजेता टीम को 31,000 रुपये प्रदान किया गया। मौके पर तपेश जैन, मेघराज सोलंकी, सहदेव शर्मा, महेश गर्ग, अनिल शर्मा, अशोक रावत, सुरेंद्र लवानिया, विजयपाल सिकरवार आदि मौजूद रहे। खेरागढ़ विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम

#HiraudaBecameTheWinnerOfKheragarhAssemblyCricketMahasangram #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 19, 2026, 06:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: खेरागढ़ विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम का विजेता बना हिरौड़ा #HiraudaBecameTheWinnerOfKheragarhAssemblyCricketMahasangram #VaranasiLiveNews