ठेकेदारों पर हिमुडा मेहरबान: समय पर काम नहीं किया, फिर भी नहीं वसूला 6.95 लाख रुपये जुर्माना

हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) के विद्युत मंडल शिमला में निर्माण कार्यों में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। राज्य लेखा परीक्षा विभाग की वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 69.58 लाख रुपये के निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे नहीं किए गए। हैरानी की बात यह है कि काम में देरी के बावजूद संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ अनुबंध की शर्तों के अनुसार कार्रवाई नहीं की गई और उनसे जुर्माना भी नहीं वसूला गया। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, निर्माण कार्यों में देरी होने की स्थिति में संबंधित ठेकेदारों से टेंडर राशि का अधिकतम 10 प्रतिशत जुर्माना वसूला जा सकता था। राज्य लेखा परीक्षा विभाग ने इस आधार पर संभावित जुर्माने की गणना 6.95 लाख रुपये की है। इसके बावजूद हिमुडा की ओर से यह राशि वसूलने के लिए आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimudaShimlaAuditReport2024-25 #HimudaContractorPenalty #6.95LakhPenaltyHimuda #HimachalPradeshHimudaNews #HimudaConstructionWorkDelay #HimudaFinancialIrregularities #HimachalAuditReport #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 12, 2026, 09:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ठेकेदारों पर हिमुडा मेहरबान: समय पर काम नहीं किया, फिर भी नहीं वसूला 6.95 लाख रुपये जुर्माना #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimudaShimlaAuditReport2024-25 #HimudaContractorPenalty #6.95LakhPenaltyHimuda #HimachalPradeshHimudaNews #HimudaConstructionWorkDelay #HimudaFinancialIrregularities #HimachalAuditReport #VaranasiLiveNews