हिमाचल माैसम: शिमला में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, ताबो और कुकुमसेरी सबसे ठंडे
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नवंबर की गर्मी ने 31 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले 15 नवंबर 1995 को 23.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था, जो अब तक का रिकॉर्ड था। उधर, प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिरने से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि कुकुमसेरी में पारा माइनस चार डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इन क्षेत्रों में इस सीजन का यह अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalWeatherToday #HimachalWeatherForecast #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 24, 2026, 20:38 IST
हिमाचल माैसम: शिमला में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, ताबो और कुकुमसेरी सबसे ठंडे #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalWeatherToday #HimachalWeatherForecast #VaranasiLiveNews
