हिमाचल: शिक्षकों को अभी अर्जित अवकाश नकदीकरण के लिए करना होगा इंतजार, जानें पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे 15 शिक्षकों को अर्जित अवकाश के बदले नकद वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए अभी इंतजार करना होगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों की ओर से दिए गए अभ्यावेदनों का निपटारा करते हुए स्पष्ट किया है कि संबंधित मामले में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक उनके वित्तीय दावों पर कोई अग्रिम कार्रवाई नहीं की जा सकती। ऐसे में शिक्षकों को अवकाश नकदीकरण और इससे जुड़े वित्तीय एरियर के लिए सरकार की अपील पर अंतिम न्यायिक निर्णय का इंतजार करना पड़ेगा।मामले के अनुसार, संबंधित 15 शिक्षकों ने अपनी प्रारंभिक नियुक्ति तिथि से सेवाओं को पूर्वव्यापी आधार पर नियमित मानते हुए अर्जित अवकाश के बदले वित्तीय लाभ जारी करने की मांग की थी।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalTeachers #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 20:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: शिक्षकों को अभी अर्जित अवकाश नकदीकरण के लिए करना होगा इंतजार, जानें पूरा मामला #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalTeachers #VaranasiLiveNews