Himachal Pradesh Budget 2026: 21 मार्च को पेश होगा हिमाचल प्रदेश का बजट, दो अप्रैल तक चलेगा विधानसभा सत्र
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 21 मार्च को अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेंगे। 30 मार्च को बजट पारित होगा। विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही चलेगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से मंगलवार देर शाम इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि 18 मार्च से प्रदेश विधानसभा बजट सत्र फिर से आरंभ होगा। मुख्यमंत्री 21 मार्च को वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। 23 से 25 मार्च तक बजट पर चर्चा और कट मोशन प्रस्ताव होगा। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को सदन में बजट पारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले 18 और 19 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 31 मार्च को शासकीय और विधायी कार्य होंगे। इसी दिन गैर सरकारी सदस्य दिवस होगा। एक और दो अप्रैल को शासकीय और विधायी कार्य होंगे।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalPradeshBudget2026 #HpBudget2026-27 #SukhuBudget2026 #HimachalBudgetPresentationDate #SukhvinderSinghSukhuBudget #HimachalRevenueDeficitGrantBudget #HimachalAssemblyBudgetSession2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 11:45 IST
Himachal Pradesh Budget 2026: 21 मार्च को पेश होगा हिमाचल प्रदेश का बजट, दो अप्रैल तक चलेगा विधानसभा सत्र #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalPradeshBudget2026 #HpBudget2026-27 #SukhuBudget2026 #HimachalBudgetPresentationDate #SukhvinderSinghSukhuBudget #HimachalRevenueDeficitGrantBudget #HimachalAssemblyBudgetSession2026 #VaranasiLiveNews
