हिमाचल: मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त से, 30 रुपये बढ़ा पंजीकरण शुल्क, हेलिकॉप्टर सेवा भी शुरू होगी
पवित्र मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त से 19 सितंबर तक चलेगी। एक अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण एवं स्लाॅट बुकिंग शुरू हो जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी शुरू होगी। यात्रा अवधि के दौरान कुगती परिक्रमा मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। प्रारंभिक तौर पर प्रतिदिन लगभग 5,000 श्रद्धालुओं के लिए स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। विशेष अवसरों पर आवश्यकता के अनुसार स्लॉट की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। यात्रा पंजीकरण शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये करने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
#CityStates #Shimla #Chamba #HimachalPradesh #ManimaheshYatra2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 14:49 IST
हिमाचल: मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त से, 30 रुपये बढ़ा पंजीकरण शुल्क, हेलिकॉप्टर सेवा भी शुरू होगी #CityStates #Shimla #Chamba #HimachalPradesh #ManimaheshYatra2026 #VaranasiLiveNews
