हिमाचल: अफीम की अवैध खेती बढ़ी, 10 महीने में 11.85 लाख पौधे किए नष्ट
हिमाचल प्रदेश में अफीम की अवैध खेती बढ़ रही है। प्रदेश पुलिस की अक्तूबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, साल के शुरुआती दस महीनों में ही 11,85,897 अफीम (पोस्त) के पौधे नष्ट किए जा चुके हैं। यह संख्या वर्ष 2025 में पूरे साल नष्ट किए गए 3,95,069 पौधों के मुकाबले तीन गुना से अधिक है। आंकड़े प्रदेश में अवैध खेती के खिलाफ बढ़ती कार्रवाई की ओर इशारा कर रहे हैं। पिछले छह वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस अभियान में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। वर्ष 2021 में रिकॉर्ड 24,92,491 पौधे नष्ट किए गए थे। इसके बाद 2022 में यह आंकड़ा घटकर 70,602 रह गया। वर्ष 2023 में फिर तेजी आई और 15,53,403 पौधे उखाड़े गए।
#CityStates #Crime #HimachalPradesh #Shimla #IllegalOpiumCultivation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 27, 2026, 19:17 IST
हिमाचल: अफीम की अवैध खेती बढ़ी, 10 महीने में 11.85 लाख पौधे किए नष्ट #CityStates #Crime #HimachalPradesh #Shimla #IllegalOpiumCultivation #VaranasiLiveNews
