Himachal News: एचआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का बड़ा फैसला, पूरे हिमाचल में एस्मा लागू

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल से पहले बड़ा कदम उठाते हुए पूरे प्रदेश में इसेंशियल सर्विसेज मेंटेनेंस एक्ट लागू कर दिया है। परिवहन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, एचआरटीसी कर्मचारियों पर अगले छह महीने तक हड़ताल करने पर रोक रहेगी। सरकार ने आदेश में कहा है कि सार्वजनिक परिवहन एक आवश्यक सेवा है। बस सेवाएं बाधित होने से आम लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए जनहित में एस्मा लागू किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, कोई भी कर्मचारी हड़ताल शुरू नहीं कर सकेगा, उसमें शामिल नहीं होगा और न ही किसी प्रकार से हड़ताल को बढ़ावा देगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एस्मा के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक (एमडी) को निर्देश दिए हैं कि अधिसूचना का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही सभी जिलाधीशों और पुलिस अधीक्षकों को भी आवश्यक सहयोग देने के निर्देश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि एचआरटीसी कर्मचारी यूनियन ने लंबित वित्तीय देनदारियों और अन्य मांगों को लेकर 25 जून से हड़ताल पर जाने का एलान किया था। हालांकि सरकार के इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल पर कानूनी रोक लग गई है।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #Hrtc #HrtcStrike #Esma #HimachalGovernment #BusStrike #TransportDepartment #HimachalNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 11:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal News: एचआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का बड़ा फैसला, पूरे हिमाचल में एस्मा लागू #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #Hrtc #HrtcStrike #Esma #HimachalGovernment #BusStrike #TransportDepartment #HimachalNews #VaranasiLiveNews