हिमाचल: रेरा के पूर्व चेयरमैन बाल्दी और एडवोकेट विनय शर्मा पर एफआईआर, जानें पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता की शिकायत पर रेरा के पूर्व चेयरमैन श्रीकांत बाल्दी और पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल एवं अधिवक्ता विनय शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। छोटा शिमला थाने में बीएनएस की धारा 248, 351 और 356(2) के तहत अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पहली शिकायत में गुप्ता ने आरोप लगाया गया है कि श्रीकांत बाल्दी ने प्रेस बयान जारी कर उनके खिलाफ झूठे, दुर्भावनापूर्ण और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले आरोप लगाए हैं। इससे उनकी व्यक्तिगत एवं प्रशासनिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। मामला चेस्टर हिल परियोजना के विवाद से जुड़ा है। इसमें उन पर मुख्य सचिव रहते हुए अवैध आदेश पारित करने, अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्य करने, पद के दुरुपयोग और परियोजना के पक्ष में निर्णय लेने जैसे आरोप लगाए गए।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #ReraFormerChairmanBaldi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 20:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: रेरा के पूर्व चेयरमैन बाल्दी और एडवोकेट विनय शर्मा पर एफआईआर, जानें पूरा मामला #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #ReraFormerChairmanBaldi #VaranasiLiveNews