HP Forest Fire: देश में सबसे अधिक वनाग्नि घटनाओं वाला राज्य बना हिमाचल, अध्ययन में हुआ खुलासा
हिमाचल प्रदेश देश में वनाग्नि की सर्वाधिक घटनाओं वाला राज्य बन गया है। नवंबर 2023 से जून 2024 के बीच राज्य में सर्वाधिक 10,136 वनाग्नि घटनाएं दर्ज की गईं। हर साल वनों की आग की घटनाएं हो रही हैं। इस बढ़ते खतरे से निपटने के लिए वैज्ञानिकों ने एक अत्याधुनिक जियोस्पेशियल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जियोएआई) मॉडल विकसित किया है। यह मॉडल जंगलों में आग लगने की संभावनाओं का पहले से आकलन कर सकता है। प्रतिष्ठित शोध पत्रिका साइंटिफिक रिपोर्ट्स में यह अध्ययन प्रकाशित हुआ है। यह अध्ययन एक अंतरराष्ट्रीय शोध दल ने किया है। इसमें नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के शोधकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रही। गलकोटियास यूनिवर्सिटी, एसीआरआई-एसटी, आईएनसीडीएस मारिन ड्रेसी, अदामा साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी और सवीथा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज के वैज्ञानिक भी शामिल रहे।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpForestFire #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 22:26 IST
HP Forest Fire: देश में सबसे अधिक वनाग्नि घटनाओं वाला राज्य बना हिमाचल, अध्ययन में हुआ खुलासा #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpForestFire #VaranasiLiveNews
