Himachal: निवेशकों की पसंद बना हिमाचल, पहाड़ी राज्यों में तीसरा स्थान, नीति आयोग ने जारी किए आंकड़े
हिमाचल अब केवल पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रदेश नहीं रहा, बल्कि निवेश की राष्ट्रीय दौड़ में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने लगा है। नीति आयोग के पहले इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स-2026 में हिमाचल प्रदेश ने पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल कर यह संकेत दिया है कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य निवेशकों के लिए भरोसेमंद और आकर्षक गंतव्य बन रहा है। उत्तराखंड और असम के बाद तीसरे स्थान पर पहुंचे हिमाचल को 46.1 अंक प्राप्त हुए हैं। यह उपलब्धि ऐसे समय आई है, जब प्रदेश सरकार मेडिकल भांग, फार्मास्यूटिकल्स, हरित ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण और वेलनेस पर्यटन जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश आकर्षित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #NitiAayog #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 24, 2026, 18:57 IST
Himachal: निवेशकों की पसंद बना हिमाचल, पहाड़ी राज्यों में तीसरा स्थान, नीति आयोग ने जारी किए आंकड़े #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #NitiAayog #VaranasiLiveNews
