हिमाचल बिजली बोर्ड: एक क्लिक में होगा तबादला, रिलीविंग और ज्वाइनिंग, नई डिजिटल प्रणाली जुलाई से
हिमाचल राज्य बिजली बोर्ड में अब एक क्लिक में तबादला, रिलीविंग और ज्वाइनिंग से जुड़े काम होंगे। हिमाचल में एक जुलाई से नई डिजिटल प्रणाली को बोर्ड लागू करने जा रहा है। इसके तहत सेवा पुस्तिका भी खुद ही अपडेट होगी। इससे मैन्युअल हस्तक्षेप खत्म होगा। त्रुटियों और अनावश्यक देरी पर भी अंकुश लगेगा। बोर्ड के अवर सचिव की ओर से जारी पत्र के अनुसार यह व्यवस्था एक जुलाई से लागू हो जाएगी। मैन्युअल पोस्टिंग की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी और सभी कार्य टीपीयू के माध्यम से किए जाएंगे। बोर्ड की ईआरपी टीम द्वारा विकसित यह एंड-टू-एंड डिजिटल यूटिलिटी कर्मचारियों के तबादले और पोस्टिंग से जुड़ी प्रक्रिया को स्वचालित बनाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि मानवीय त्रुटियों और अनावश्यक देरी पर भी अंकुश लगेगा।
#CityStates #Shimla #HimachalElectricityBoard #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 18:21 IST
हिमाचल बिजली बोर्ड: एक क्लिक में होगा तबादला, रिलीविंग और ज्वाइनिंग, नई डिजिटल प्रणाली जुलाई से #CityStates #Shimla #HimachalElectricityBoard #VaranasiLiveNews
