Himachal Election: चुनावी नतीजों से भी तय होगा मंत्रियों-विधायकों का सियासी कद, बनेगा परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड
हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय और जिला परिषद चुनाव के नतीजे इस बार केवल स्थानीय सियासत तक सीमित नहीं रहेंगे, इनसे सरकार और सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर नेताओं के सियासी कदका भी आकलन होगा। सरकार ने इन चुनावों में पूरी ताकत झोंक दी है। मंत्रियों, चेयरमैन और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव परिणाम आने के बाद नेताओं की परफॉर्मेंस का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा।सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर यह देखा जाएगा कि किस मंत्री और विधायक ने अपने क्षेत्र में पार्टी को कितनी मजबूती दिलाई और किन क्षेत्रों में पार्टी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई।
#CityStates #Shimla #HimachalElection2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 18:34 IST
Himachal Election: चुनावी नतीजों से भी तय होगा मंत्रियों-विधायकों का सियासी कद, बनेगा परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड #CityStates #Shimla #HimachalElection2026 #VaranasiLiveNews
