हिमाचल: मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों-कर्मचारियों को लोकेशन के साथ भरनी होगी हाजिरी
प्रदेशभर में मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सकों समेत अन्य स्टाफ व कर्मचारियों को अब लोकेशन के साथ हाजिरी दर्ज करनी होगी। सरकार ने हाजिरी के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया है। इसके लिए सरकार ने हिम उपस्थिति एप तैयार किया है और अस्पताल में तैनात प्रत्येक कर्मी को एप डाउनलोड करने के लिए कहा है। एप के माध्यम से जैसे ही चिकित्सक, अस्पताल स्टाफ और अन्य कर्मचारी अस्पताल में आते हैं, उन्हें वैसे ही लोकेशन दर्ज करनी होगी। इसी के साथ किस फ्लोर में ओपीडी या कार्यरत हैं, यह भी भरना होगा। सरकार ने एप को इंस्टॉल कर हाजिरी भरने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalDoctors #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 19:33 IST
हिमाचल: मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों-कर्मचारियों को लोकेशन के साथ भरनी होगी हाजिरी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalDoctors #VaranasiLiveNews
