हिमाचल: सिलाई अध्यापिकाओं और पंचायत चौकीदारों की दिहाड़ी बढ़ी, एरियर समेत अप्रैल से मिलेगा लाभ
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायती राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत सिलाई अध्यापिकाओं और पंचायत चौकीदारों की दिहाड़ी में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पंचायती राज विभाग के निदेशक ने प्रदेश के सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को निर्देश जारी कर संशोधित दरों के अनुसार भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कहा है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से प्रभावी होगी और कर्मचारियों को इसका लाभ एरियर सहित दिया जाएगा। नए आदेश के अनुसार सिलाई अध्यापिकाओं को अब 508 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाएगा, जो कि पहले 480 रुपये मिलते थे।
#CityStates #Shimla #HimachalNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 15:31 IST
हिमाचल: सिलाई अध्यापिकाओं और पंचायत चौकीदारों की दिहाड़ी बढ़ी, एरियर समेत अप्रैल से मिलेगा लाभ #CityStates #Shimla #HimachalNews #VaranasiLiveNews
