Himachal: जीन बदलकर आलू की नई किस्में विकसित करेगा सीपीआरआई शिमला, उत्कृष्टता केंद्र शुरू
शिमला स्थित केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) अब ब्रीडिंग तकनीक के साथ जीन बदलकर आलू की नई किस्में विकसित करेगा। शुक्रवार को संस्थान में जीनोम एडिटिंग उत्कृष्टता केंद्र शुरू किया गया। जीन में बदलाव कर आलू की किस्में विकसित करने वाला सीपीआरआई देश का पहला संस्थान होगा। बागवानी के लिए बंगलूरू और सब्जियों के लिए वाराणसी को जीनोम एडिटिंग उत्कृष्टता केंद्र स्वीकृत हुए हैं। इस अत्याधुनिक केंद्र से जीन में बदलाव कर ऐसी नई आलू की किस्में विकसित की जा सकेंगी, जो पौष्टिक, रोग प्रतिरोधक और जलवायु के अनुकूल होंगी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक एवं डीएआरई सचिव डॉ. एमएल जाट ने संस्थान के नए संग्रहालय और जीनोम एडिटिंग उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया। उनके साथ सहायक महानिदेशक डॉ. सुधाकर पांडे मौजूद रहे।
#CityStates #Shimla #CpriShimla #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 01, 2026, 22:03 IST
Himachal: जीन बदलकर आलू की नई किस्में विकसित करेगा सीपीआरआई शिमला, उत्कृष्टता केंद्र शुरू #CityStates #Shimla #CpriShimla #VaranasiLiveNews
