Himachal: सैंज में बोलेरो 50 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक समेत दो की मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी के रैला-सियुंड मार्ग पर रविवार देर रात बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शरण गांव के पास एक तीखे मोड़ पर बोलेरो अचानक नियंत्रण खो बैठी और करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय वाहन में दो लोग सवार थे और दोनों की मौके पर ही जान चली गई।

#CityStates #Shimla #Kullu #RoadAccidentSainj #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 20:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: सैंज में बोलेरो 50 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक समेत दो की मौत #CityStates #Shimla #Kullu #RoadAccidentSainj #VaranasiLiveNews