हिमाचल विधानसभा: नियमित नहीं होंगे 414 एड्स नियंत्रण कर्मी, आशा वर्करों के लिए भी स्थायी नीति नहीं

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत कार्यरत 414 कर्मचारियों को नियमित करने का सरकार का कोई प्रस्ताव नहीं है। विधानसभा में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के लिखित जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री धनीराम शांडिल ने सोमवार को यह स्थिति स्पष्ट की। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में एड्स नियंत्रण के लिए 18 गैर सरकारी संस्थाएं कार्यरत हैं। इन संस्थाओं के तहत 414 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। ये कर्मचारी संबंधित गैर सरकारी संस्थाओं के अधीन साल-दर-साल के अनुबंध समझौते के आधार पर काम कर रहे हैं। सरकार की ओर से इन कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का न तो कोई प्रस्ताव है और न ही ऐसा कोई विचार किया जा रहा है।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalAssemblySession #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 31, 2026, 18:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल विधानसभा: नियमित नहीं होंगे 414 एड्स नियंत्रण कर्मी, आशा वर्करों के लिए भी स्थायी नीति नहीं #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalAssemblySession #VaranasiLiveNews