हिमाचल: एचआरटीसी कर्मचारियों के बकाया भुगतान से जुड़े सभी मामलों की एक साथ होगी सुनवाई

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एचआरटीसी के कर्मचारियों के लंबित एरियर और वित्तीय लाभों के भुगतान से जुड़ी दर्जनों निष्पादन याचिकाओं पर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने एकरूपता बनाए रखने और किसी भी प्रकार के विरोधाभास से बचने के लिए अन्य अदालतों में लंबित इस तरह के सभी मामलों को एक साथ मुख्य मामले के साथ सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। अदालत ने निगम को एक नया हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है, जिसमें स्पष्ट रूप से बताया जाए कि कुल कितनी राशि बकाया है, कितनी राशि दी जा चुकी है और भुगतान के लिए प्रतिशत तय करने का क्या तरीका अपनाया गया है। अब इन सभी मामलों पर अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HrtcEmployeesOutstandingPayments #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 22:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: एचआरटीसी कर्मचारियों के बकाया भुगतान से जुड़े सभी मामलों की एक साथ होगी सुनवाई #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HrtcEmployeesOutstandingPayments #VaranasiLiveNews