हिमाचल: सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे सभी संकाय, शिक्षा सचिव ने जारी की अधिसूचना
हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में अब कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की पढ़ाई करवाई जाएगी। शिक्षा सचिव राकेश कंवरकी ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। जिन स्कूलों में जो संकाय पहले नहीं थे, उन्हें अब शुरू कर दिया गया है। इसके तहत चंबा जिले के किहार में वाणिज्य और मेडिकल की कक्षाएं लगेंगी। हमीरपुर जिले में बारा में मेडिकल, बड़सर और बतरान में वाणिज्य और मेडिकल संकाय उपलब्ध होंगे। सोहरी और लोहारली में वाणिज्य, मेडिकल और नॉन-मेडिकल तीनों संकायों की पढ़ाई करवाई जाएगी। कांगड़ा जिले के कुंसल और अपर लंबा गांव में वाणिज्य, मेडिकल और नॉन-मेडिकल, सलेटी में वाणिज्य संकाय उपलब्ध होगा। मंडी जिले के कोलनी ढलवान में वाणिज्य और मेडिकल की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। किन्नौर जिले के निचार में मेडिकल और नॉन-मेडिकल संकाय उपलब्ध होगा। कुल्लू जिले के सराहन में वाणिज्य, मेडिकल और नॉन-मेडिकल तीनों धाराएं शुरू की जाएंगी। शिमला जिले के बलदेयां में वाणिज्य, सैंज में मेडिकल और ननखड़ी में मेडिकल और नॉन-मेडिकल उपलब्ध होगा। सिरमौर जिले के कफोटा और ऊना जिले के बधेड़ा में मेडिकल और नॉन-मेडिकल की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #CbseAffiliatedSchools #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 18:33 IST
हिमाचल: सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे सभी संकाय, शिक्षा सचिव ने जारी की अधिसूचना #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #CbseAffiliatedSchools #VaranasiLiveNews
