हिमाचल प्रदेश: जेबीटी-टीजीटी के 5209 पद खाली, 3214 प्राइमरी स्कूलों में एक-एक ही शिक्षक
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी का बड़ा आंकड़ा सामने आया है। प्रदेश में जेबीटी और टीजीटी के कुल 5,209 पद खाली हैं। इनमें अकेले जेबीटी के 4,019 पद रिक्त हैं। वहीं, टीजीटी कला के 646, नॉन मेडिकल के 318 और मेडिकल के 226 पद खाली पड़े हैं। यह जानकारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को विधानसभा में विधायक पवन कुमार काजल, हंस राज, जीत राम कटवाल और दलीप ठाकुर के सवाल के लिखित जवाब में दी। 3,214 राजकीय प्राथमिक विद्यालय और 101 राजकीय माध्यमिक विद्यालय एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री के अनुसार जेबीटी के 20,116 स्वीकृत पदों में 14,132 भरे हुए हैं, 4,019 पद खाली हैं।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #JbtVacantPosts #TgtRecruitment #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 31, 2026, 19:50 IST
हिमाचल प्रदेश: जेबीटी-टीजीटी के 5209 पद खाली, 3214 प्राइमरी स्कूलों में एक-एक ही शिक्षक #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #JbtVacantPosts #TgtRecruitment #VaranasiLiveNews
