Sant Kabir Nagar News: दुधारा में जन आरोग्य मेले में सामान्य दिनों से ज्यादा पहुंचे मरीज

सेमरियावां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुधारा में आयोजित जन आरोग्य मेले में रविवार को अन्य दिनों में ओपीडी मरीजों की अपेक्षा अधिक मरीज पहुंचे। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए इस मेले में लोगों को विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।मेले में एलोपैथिक चिकित्सकों के साथ-साथ यूनानी, आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक पद्धति से मरीजों को इलाज मिल जाता है। डॉक्टरों ने भी मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। एक ही स्थान पर अलग-अलग चिकित्सा पद्धतियों की सुविधा मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने पहुंचे। जन आरोग्य मेला में 49 मरीजों का इलाज किया गया। वैसे प्रतिदिन अस्पताल में 35-40 पहुंचते हैं। मरीजों ने बताया कि जन आरोग्य शिविर में एलोपैथिक डाॅक्टर के साथ यूनानी, आयुर्वेद व होम्योपैथिक डाॅक्टर भी रहते हैं। इससे एलोपैथी चिकित्सा के अलावा आयुर्वेद व होम्योपैथिक पद्धति से भी उपचार मिल जाता है।मगहर संवाद के अनुसार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 59 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही 24 लोगों के विभिन्न प्रकार की खून की जांच कर मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह के साथ ही उनमें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अबु सूफियान खान ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार, खांसी, ब्लड प्रेशर, बलगम सहित विभिन्न प्रकार के ब्लड की भी कुल 24 लोगों की जांच की गई। पारा चढ़ने के कारण कभी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी हो रही है।ऐसे में बहुत सावधानी की आवश्यकता है। -------------बदलते मौसम से जुकाम-बुखार के रहे ज्यादा मरीजरोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के रोसयाबाजार स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर खांसी, जुकाम बुखार, शुगर और बीपी के मरीज आए। डाॅक्टर निविदिता चौरसिया ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दिन मरीजों की संख्या रोज से ज्यादा हो जाती है। यदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच की सुविधा होने लगती तो और ज्यादा मरीज आने लगते। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि कुल 35 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। संवाद

#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 23:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: दुधारा में जन आरोग्य मेले में सामान्य दिनों से ज्यादा पहुंचे मरीज #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews