Bihar : सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आई महिला, इलाज के दौरान मौत; बाइक सवार भी घायल
सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक परिवार की खुशियां छीन ले गया। दुःखन मोड़ के पास सड़क पार कर रही 55 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतका की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के तरवार पंचायत अंतर्गत केवारीकला गांव निवासी कौशल्या देवी, पत्नी मुसाफिर राय, के रूप में हुई है। दवा लेकर लौट रही थीं घर परिजनों के अनुसार, कौशल्या देवी दुःखन मोड़ बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक से दवा लेकर घर लौट रही थीं। मुख्य सड़क पार करने के दौरान रसूलपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद कौशल्या देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें-हाथीपांव पर बिहार को क्या मिली उपलब्धि UN-WHO को लेकर संजय झा ने नीतीश का योगदान याद किया पत्नी को लेने जा रहा था बाइक सवार स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल बाइक सवार युवक अपनी पत्नी को लेने सलखुआ गांव स्थित ससुराल जा रहा था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है और उसका इलाज जारी है। गांव में पसरा मातम कौशल्या देवी तीन बेटों की मां थीं। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे केवारीकला गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रमुख प्रतिनिधि राकेश राय पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।
#CityStates #Crime #Bihar #Saran #SaranNews #ChhapraNews #AmanourAccident #BiharRoadAccident #BikeAccident #KaushalyaDeviDeath #BiharNews #ChhapraSadarHospital #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 11:29 IST
Bihar : सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आई महिला, इलाज के दौरान मौत; बाइक सवार भी घायल #CityStates #Crime #Bihar #Saran #SaranNews #ChhapraNews #AmanourAccident #BiharRoadAccident #BikeAccident #KaushalyaDeviDeath #BiharNews #ChhapraSadarHospital #VaranasiLiveNews
