Mandi News: सूचना पट्ट से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
घायल अवस्था में युवक को रेफर किया मंडी अस्पतालसंवाद न्यूज एजेंसी पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह डलाह स्थित पुंदल के हिमफेड पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के साइन बोर्ड से जा टकराई। हादसे में 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर से बाइक का अगला टायर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और युवक सड़क पर गिरने से चोटिल हुआ है। जानकारी के अनुसार बल्ह टिक्कर निवासी बाइक सवार युवक विशाल ठाकुर पधर की तरफ आ रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक सीधे साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पधर पहुंचाया। युवक के सिर के पीछे और कान के नीचे गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल लाते समय वह अचेत अवस्था में था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर किया है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
#High-speedBikeCollidesWithInformationBoard #YouthSeriouslyInjured #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 19:44 IST
Mandi News: सूचना पट्ट से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल #High-speedBikeCollidesWithInformationBoard #YouthSeriouslyInjured #VaranasiLiveNews
