'सीएम मान और केंद्रीय मंत्री बिट्टू को उड़ा देंगे': जालंधर-फरीदकोट में स्कूलों को भी उड़ाने की धमकी, आया मेल
पंजाब के सीएम भगवंत मान शुकराना यात्रा के दाैरान आज जालंधर और फरीदकोट में हैं। दोनों जिलों के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ईमेल में सीएम मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को कार बम से उड़ाने की भी बात लिखी गई है। जालंधर में बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा ब्लास्ट के बाद अब निजी स्कूलों को मिली धमकियों ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, बीएमसी चौक स्थित एपीजे स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एहतियातन सभी छात्रों की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया। धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्कूल परिसर की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। एडीसीपी आकर्षि जैन ने बताया कि शहर के 5-6 स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिली हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं, जबकि साइबर क्राइम टीम धमकी भरे ई-मेल की जांच में जुटी हुई है। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों ने बताया कि उन्हें स्कूल में मैसेज दिखाकर कहा गया कि स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद तुरंत छुट्टी कर दी गई। इस घटना के बाद अभिभावकों में भी डर और चिंता का माहौल है।
#Crime #Jalandhar #Punjab #HighAlertInJalandhar #JalandharBombThreat #SchoolThreat #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 10:24 IST
'सीएम मान और केंद्रीय मंत्री बिट्टू को उड़ा देंगे': जालंधर-फरीदकोट में स्कूलों को भी उड़ाने की धमकी, आया मेल #Crime #Jalandhar #Punjab #HighAlertInJalandhar #JalandharBombThreat #SchoolThreat #VaranasiLiveNews
