Meerut News: चालान से बचने के लिए नहीं, जान बचाने के लिए जरूरी है हेलमेट

एनएसएस स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों को दी जानकारीसंवाद न्यूज एजेंसीहस्तिनापुर। कस्बे के स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के दूसरे एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने मुख्य मार्ग पर राहगीरों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हेलमेट का प्रयोग चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि खुद की सुरक्षा के लिए है।स्वयंसेवकों ने नागरिकों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा दुपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारियां न बैठाने की अपील की। पोस्टरों के माध्यम से भी लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी गई।प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह ने कहा कि जीवन प्रकृति का अनमोल वरदान है, इसे असावधानी से गंवाना नहीं चाहिए। उन्होंने सभी से सुरक्षित यात्रा और यातायात नियमों के पालन का आह्वान किया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर कुमार ने बताया कि देश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या चिंताजनक है। हर वर्ष लाखों दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।शिविर में डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. संयोगिता, अंजली रानी, ममता तथा स्वयंसेवक मोहिनी, हेमा, आरती शर्मा, चंचल, खुशी और रीतु कौर का सराहनीय योगदान रहा।

#HelmetIsNotNecessaryToAvoidChallan #ButToSaveLife. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 17:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: चालान से बचने के लिए नहीं, जान बचाने के लिए जरूरी है हेलमेट #HelmetIsNotNecessaryToAvoidChallan #ButToSaveLife. #VaranasiLiveNews