बारिश ने बरपाया कहर: आगरा में सड़कें हुईं गायब, पांच मकान ढहे, दुकानों में भर गया पानी; तबाही की तस्वीरें

आगरा में सोमवार रात दो बजे आंधी के बाद आई तेज बारिश शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक आफत बनकर बरसी। बारिश की वजह से सड़कें तालाब बन गईं। बालूगंज में बेनी सिंह इंटर कॉलेज के अंदर से निकल रहा नाला ढह गया। इससे नजदीक बने एक ही परिवार के पांच मकान ढह गए। मलबे में दबकर एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वहीं, फतेहपुर सीकरी में एक गांव में घर की टिनशेड गिरने से दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कमला नगर में कार पर नीम का पेड़ गिर गया। जलभराव के कारण गलियों से लेकर हाईवे तक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बालूगंज के पार्षद जयदीप सोनकर ने बताया कि सभी मकान एक ही परिवार के लोगों के थे। इनमें मुकेश, विनोद कुमार सोनकर, अतेश सोनकर, अजय, अनिल सोनकर के मकान ढहे हैं। मलबे में गृहस्थी का सामान दब गया। पांच मकान ढहने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। अन्य छह घरों में भी दरारें आ गई हैं। मलबा गिरने के कारण अतेश के पैर में चोट आई, उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

#CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraRainDisaster #BaluganjHouseCollapse #FatehpurSikriIncident #KamlaNagarTreeFall #MarketFlooding #DrainOverflow #BusinessLoss #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 09:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बारिश ने बरपाया कहर: आगरा में सड़कें हुईं गायब, पांच मकान ढहे, दुकानों में भर गया पानी; तबाही की तस्वीरें #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraRainDisaster #BaluganjHouseCollapse #FatehpurSikriIncident #KamlaNagarTreeFall #MarketFlooding #DrainOverflow #BusinessLoss #VaranasiLiveNews