Ayodhya News: तेज हवाओं संग बारिश, कई जगह पेड़ टूटकर गिरे, बिजली आपूर्ति पर असर

अयोध्या। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट ली। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में लगभग डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। 1.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं से कुछ जगहों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिर पड़े। कई जगह सरसों व केला की फसल गिर गई है। बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा। कई इलाकों में काफी देर तक बिजली गुल रही। मौसम विभाग के अनुसार 5.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया है। बारिश से अधिकतम तापमान साढ़े पांच डिग्री लुढ़का है। इससे ठंड बढ़ गई है। पिछले दो-तीन दिनों से पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते ठंड में इजाफा हुआ है। मंगलवार की सुबह से ही मौसम बदलने लगा। सुबह 10 बजे के बाद आसमान बादलों से घिर गया। इसके बाद दोपहर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। गोसाईगंज, महबूबगंज, पूरा बाजार, मिल्कीपुर, बीकापुर, अमानीगंज, तारुन, सोहावल, बारुन, रुदौली, भेलसर समेत सभी ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई। ग्रामीण इलाकों में धान क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान को संभालने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, राम मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु भींगते हुए ही पहुंचे। आस्था के कदम बारिश में भी नहीं डिगे। रामपथ पर कई स्थानों पर सड़क किनारे पानी लग जाने से श्रद्धालुओं कोे दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर लोगों को बारिश का आनंद लेते भी देखा गया। वहीं, कई मोहल्लों में सीवर का काम चलने के कारण कीचड़ से फिसलन उत्पन्न हो गई है। लोगों का घरों से पैदल बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गेहूं के लिए बारिश फायदेमंद, खेत में न रुकने दें पानीकृृषि विज्ञान केंद्र (मसौधा) के प्रभारी डॉ. बीपी शाही का कहना है कि हल्की बारिश जहां फसलों के लिए फायदेमंद है, वहीं भारी बारिश से सरसों, मटर, चना, मसूर और आलू जैसी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों को सलाह है कि वे खेतों में जलभराव न होने दें और उचित निकासी की व्यवस्था करें। यह समय गेहूं की फसल में कल्ले निकलने और फुटाव के लिए सबसे अच्छा है। बारिश के कारण पोषक तत्व मिट्टी में घुल जाते हैं, जो सीधे फसल को मिलते हैं। इस मौसम में फसल की वृद्धि के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। चना, मटर और सरसों जैसी फसलों में फूल आने और फलियां बनने की अवस्था में हुई हल्की बारिश दानों के विकास में सहायक होती है। अक्तूबर माह में की गई गन्ने की बोआई के लिए यह बारिश अत्यंत लाभदायक है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रो. सीता राम मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो गया है। बुधवार को सुबह कोहरे का प्रभाव रहेगा, लेकिन बाद में यह छंट जाएगा और धूप निकलेगी। दिन का तापमान बढ़ेगा, लेकिन रात के तापमान में बादल छंटने के कारण गिरावट आएगी। अगले दो दिन तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 14-देवकालीक्षेत्रमेंबारिशकेदौरानगंतव्यकीओरजातेराहगीर।-संवाद 14-देवकालीक्षेत्रमेंबारिशकेदौरानगंतव्यकीओरजातेराहगीर।-संवाद 14-देवकालीक्षेत्रमेंबारिशकेदौरानगंतव्यकीओरजातेराहगीर।-संवाद 14-देवकालीक्षेत्रमेंबारिशकेदौरानगंतव्यकीओरजातेराहगीर।-संवाद

#HeavyRainAccompaniedByStrongWindsCausedTreesToFallInManyPlaces #AffectingThePowerSupply #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 21:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: तेज हवाओं संग बारिश, कई जगह पेड़ टूटकर गिरे, बिजली आपूर्ति पर असर #HeavyRainAccompaniedByStrongWindsCausedTreesToFallInManyPlaces #AffectingThePowerSupply #VaranasiLiveNews