Jammu News: डीजल का 12 लाख बकाया न देने पर थमे एंबुलेंस के पहिए
- बोन एंड जाॅइंट अस्पताल ने नहीं किया था पेट्रोल पंप को भुगतान - मामला जीएमसी सुपरिंटेंडेंट तक पहुंचा, आज भुगतान का दिया आश्वासन अमर उजाला ब्यूरोजम्मू। बोन एंड जाॅइंट अस्पताल जम्मू में संचालित की जा रहीं एंबुलेंस में डीजल भरने का भुगतान (12 लाख रुपये) न करने पर पेट्रोल पंप संचालक ने ईंधन देने से इनकार कर दिया है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे चालकों ने समस्या बताई और एंबुलेंस खड़ी कर दीं। जीएमसी से संबद्ध अस्पताल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. विशाल रैना को एंबुलेंस चालकों ने बताया कि जिस पेट्रोल पंप से एंबुलेंस में डीजल डलवाया जा रहा है उन्होंने डीजल देने से इनकार कर दिया है। करीब 12 लाख रुपये का बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ है। डाॅ. रैना ने जीएमसी में पहुंचकर भुगतान कराने की मांग की। सुपरिंटेंडेंट डॉ. बीरेंद्र त्रिसल ने कहा कि बुधवार को 12 लाख रुपये का भुगतान करा दिया जाएगा। तब तक किसी तरह व्यवस्था करा ली जाएगी। बताया जा रहा है कि शाम तक किसी तरह दूसरे पेट्रोल पंप से डीजल लेकर व्यवस्था चलाई गई। जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कहा कि बकाया भुगतान को लेकर पहले से ही प्रस्ताव दिया जाना चाहिए ताकि ऐन मौके पर यह समस्या न उठानी पड़े।
#HealthNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 02:59 IST
Jammu News: डीजल का 12 लाख बकाया न देने पर थमे एंबुलेंस के पहिए #HealthNews #VaranasiLiveNews
