Mandi News: वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य जांचा

सुंदरनगर (मंडी)। कबीर जयंती के मौके पर सोमवार को मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र सुंदरनगर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट प्रकाश चंद के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में केंद्र प्रबंधक तानिया, स्टाफ नर्स दिव्या और स्वयंसेवक शहनाज ने सहयोग किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों का रक्तचाप, रक्त शर्करा समेत सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों ने संतुलित आहार, योग-व्यायाम और नियमित जांच की सलाह दी। संवाद

#HealthCheck-upOfSeniorCitizens #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 17:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य जांचा #HealthCheck-upOfSeniorCitizens #VaranasiLiveNews